Category: Loan

  • EMI नहीं भर पाने पर क्या करे?

    EMI नहीं भर पाने पर क्या करे?

    क्या आपको मालूम है की आप अपने बैंक के लोन का EMI नहीं भर पाने पर क्या करे की बैंक या फाइनेंस कंपनी आपको परेशान नहीं करे?

    loan nahi bhar paye to

    ये बहुत जरूरी है की आपको पता हो की आपको अब क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए।

    पता है आपको एक बात, मेरी हालत ये हो गया था कि मैं EMI नहीं भर पर पा रहा था तो मन में एक ही सवाल आया था कि अगर मैं इतना पैसा नहीं कमा पाऊ तो फिर ऐसे में ईएमआई कैसे भरूँगा?

    EMI नहीं भर पाए तो क्या करे की परेशान नहीं करेगा

    सच बताऊँ की मुझे तो बहुत डर लग रहा था कि अब क्या करूँ यार? समझ नहीं आ रहा था कि किसके साथ शेयर करूँ अपनी हालत को? कौन समझेगा मेरी बात को या कोई मही situation का मजाक तो नहीं बनाएगा?

    फिर इसके बाद खूब मेहनत किया और पैसा कमाया और आज उस हालात से बाहर निकल गया लेकिन उस क्रम में मुझे पता चल गया की अगर किस्त नहीं भर पाए तो क्या क्या कर सकते है।

    • लोन को re structure
    • लोन settlement
    • pay debt विथ अदर assets

    लोन को Re-Structure करवा लो

    इसका क्या मतलब ? तो मेरे दोस्त, ये बहुत आसान भाषा में समझना है तो बस कुछ मिनट का समय दो,

    लोन restructure का मतलब है की अगर आप अपने लोन का किस्त नहीं चुका पा रहे हो तो ऐसे में अपने बैंक के मैनेजर से बात करिए या जिससे लोन लिए है उससे बात करिए की कुछ साल या कुछ महीने के लिए लोन नहीं चुका पाऊँगा

    इसलिए लोन का tenure बढ़ा दो ताकि emi किस्त का लोड घट जाएगा जिससे आपके ऊपर लोड कम जाएगा।

    अगर लोन का टेन्योर बढ़ जाएगा तो फिर दिक्कत नहीं होगी।

    लोन settlement कर लो

    दूसरा ऑप्शन है कि आप अपने लोन को permanent के लिए लोन settlement कर लो लेकिन कैसे?

    लोन सेटलमेंट क्या होता है और इससे फ़ायदा होगा या नुक़सान तो ये समझ लो की जब आप किसी भी हालत में लोन का किस्त नहीं देना चाहते है EMI नहीं भरना चाहते है तो ऐसे में आप लोन को सेटलमेंट कर सकते है।

    लोन सेटलमेंट में आप और लोन कंपनी जैसे की बैंक या NBFC आपसे एक डील करती है की आपके पास जो पैसा हो means जितना आप दे सकते है पैसा देकर लोन सेटलमेंट कर लो फिर बाद में बैंक आपसे पैसे नहीं माँगेगी।

    मतलब जैसे की आपके ऊपर अभी भी मूलधन का पैसा लगभग 1 लाख रुपया बाक़ी है तो बैंक वाले कहेंगे की कम से कम 40 हज़ार भी देकर लोन को ख़त्म करिए और NOC ले लीजिए।

    जब NOC मिल जाएगा इसका मतलब ये होगा की आपके पास आप बैंक वाले कॉल करके परेशान नहीं करेंगे।